अयोध्या: कवरजा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा विश्राम स्थल, सरकार ने दी आर्थिक सहायता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के रामनगर भैरवपुर टिकरा मार्ग पर स्थित माता कवरजा धाम का सौंदर्यीकरण होगा। पौराणिक स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी। जल्द ही यहां पर विश्राम स्थल व शौचालय आदि बनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद मिश्र का कहना है कि प्राचीन स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 
      
पुजारी ने बताया कि वह 15 वर्षों से माता कवरजा की सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि प्राचीन स्थल के सौंदर्यीकरण के साथ विश्राम स्थल, शौचालय आदि बनाए जाने के लिए योगी सरकार की ओर से 9,45000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कवरजा धाम की मान्यता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वन‌वास के दौरान माता सीता ने जब अयोध्या से प्रस्थान किया तो रास्ते में पहले अपनी कुल देवी मां देवकाली का दर्शन किया। उसके उपरांत मां पार्वती से इच्छा व्यक्त किया कि मां अब आप के दर्शन कहां पर होंगे। माता पार्वती ने सीता जी को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि रास्ते में जिस स्थान पर तुम हमारे दर्शन की इच्छा व्यक्त करोगी मैं वहां उपस्थित हो जाऊंगी। तारून क्षेत्र में गौरव घाट जिसे अब गौरा घाट के नाम से जाना जाता है वहां से आगे विभिन्न स्थानों से होते हुए तमसा नदी पर विश्राम के उपरांत वेद श्रुति नदी  जिसे अब विसुही नदी के नाम से जाना जाता है, के समीप स्थित सीता जी को माता पार्वती के पुन: दर्शन की इच्छा हुई तो माता पार्वती ने एक गुफा से प्रकट होकर दर्शन दिए। अब यह स्थान कवरजा माई के नाम से जाना जाता है। 

यहां पर नवरात्रों में मेले का आयोजन होता है।  मान्यता है कि जो लोग अपने बच्चों को यहां विद्यारंभ अक्षर का ज्ञान इस स्थान से कराते हैं। वे बच्चे विद्वान व प्रतिभाशाली होते हैं।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी पहुंचे CM योगी, कहा - सपा और बसपा के कचरे को साफ करने का है चुनाव    

संबंधित समाचार