Hamirpur Suicide : संतान न होने से दुखी थी महिला, फंदा लगाकर दे दी जान, तीन साल पहले हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान।

हमीरपुर के कुरारा थानाक्षेत्र में संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

हमीरपुर, अमृत विचार। कस्बे के वार्ड नंबर 6 मोहल्ला नौटंकी मैदान में संतान न होने से दुखी विवाहिता ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।

कस्बा के वार्ड नंबर 6 निवासी हुमन (22) पत्नी रवि कुमार की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के पति तीन भाई हैं जो अलग-अलग रहते हैं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे हुमन ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पति के घर पहुंचने पर आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खोला तो कमरे में देखा तो फंदे पर झूल रही है।

सूचना पर पहुंचे सीओ सदर राजेश कमल, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। मृतका की शादी 3 वर्ष पूर्व शादी होने के बाद भी कोई संतान नहीं थी। जिससे वो दुखी रहती थी। कोतवाली निरीक्षक पवन पटेल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद असलियत का पता चल सकेगा।

 

संबंधित समाचार