सपा प्रत्याशी पवन के समर्थन में महाकाल मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी कल करेंगे रोड शो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जूनियर हाईस्कूल मैदान खलीलाबाद से सुबह 9 बजे निकलेगा रोड शो

संतकबीरनगर, अमृत विचार। नगरपालिका खलीलाबाद क्षेत्र से चेयरमैन पद के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार छापड़िया का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। मतदाताओं से मिल रहे भारी समर्थन के चलते सपा प्रत्याशी का हौसला बुलंद है। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में कल दिन में 9 बजे खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान से एक बड़े रोड शो का आयोजन किया गया है। इस रोड शो का नेतृत्व महाकाल मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी करेंगे। 

रोड शो के बारे में जानकारी देते हुए सपा प्रत्याशी पवन कुमार छापड़िया ने बताया कि महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी जी हमारे आध्यात्मिक गुरु और अभिभावक हैं। चुनाव प्रचार में उनका आशीर्वाद प्राप्त होना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने नगर की सम्मानित जनता, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आह्वान किया है कि सभी लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनकर पूज्य महाराज श्री का स्नेहाशीष प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें -UP ATS के हाथ लगी बड़ी सफलता, सात रोहिंग्या घुसपैठियों समेत आठ को किया गिरफ्तार    

संबंधित समाचार