केजीएमयू : डॉ. अरुण ने कॉर्निया प्रत्यारोपण कर एक साथ चार लोगों के आंखों की रोशनी लौटाई
लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के डॉक्टरों ने चार लोगों के जीवन में उजाला कर दिया है। नेत्र रोग विभाग के डॉक्टरों ने दो कार्निया से चार लोगों के आंखों की रोशनी लौटाई है। बताया जा रहा है कि केजीएमयू में ऐसा पहली बार हुआ है जब चार मरीजों को एक साथ कार्निया प्रत्यारोपित की गई हो। इससे पहले डॉ. अरुण कुमार शर्मा एक कार्निया से एक साथ दो मरीजों में कॉर्निया प्रत्यारोपण कर चुके हैं।
केजीएमयू स्थित नेत्र रोग विभाग के प्रो. अरुण शर्मा ने दो कार्निया को आंख की रोशनी खो चुके चार मरीजों में प्रत्यारोपित किया है।
प्रो. अरुण शर्मा ने बताया कि प्रत्यारोपण की इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा है। जिन लोगों के कार्निया प्रत्यारोपित की गई है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि कार्निया के दो हिस्से होते हैं। जिन मरीजों में कार्निया की ऊपरी सतह खराब थी,उनमें कार्निया के ऊपर वाले हिस्से में प्रत्यारोपण किया गया और जिनमें निचला हिस्सा खराब था। उनके निचले हिस्से में कार्निया का हिस्सा प्रत्यारोपित किया गया।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : फार्मासिस्टों से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रिसर्च सेक्टर को मजबूत करने की अपील
