लखनऊ: हिंदूवादी नेता धर्मेन्द्र शुक्ला को फिर मिली जान से मारने की धमकी
अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद के साथ हुई घटना का विरोध करते हुए एक शख्स ने राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला गोपाल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। धर्मेन्द्र शुक्ला गोपाल ने इस संबंध में गोमतीनगर विस्तार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गोमतीनगर विस्तार प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि खरगापुर निवासी धर्मेन्द्र शुक्ला गोपाल ने लिखित शिकायत में बताया कि रविवार सुबह और शाम के वक्त उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आई।
फोन करने वाले ने उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध पर भी टिप्पणी की है। बीती फरवरी में भी इस तरह की धमकी फोन पर मिल चुकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: महिला के घर में घुसा युवक, विरोध पर पति का सिर फोड़ा
