Viral Video: स्ट्रीट फूड वेंडर ने बनाया ऐसा पराठा, देखकर घबराए लोग, यूजर्स बोले- हार्ट अटैक पराठा
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ अलग और अनोखा वायरल होता रहता है। वहीं कई बार अजीबोगरीब फूड के वीडियो भी वायरल होते देखा गया है। अब हाल ही में एक पराठे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर पराठे बनाता दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान हैं। आप यही सोच रहे होंगे पराठे में ऐसा क्या है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। तो हम आपको बता दें कि पराठे वाला जिस तरह से पराठे बना रहा था, वैसे पराठे खाने के लिए आपको हिम्मत चाहिए और ऐसे पराठे आपने शायद ही पहले कभी देखें होंगे।
बता दें वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @officialsahihai ने शेयर किया है। वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर एक तवे के ऊपर पराठा डालते हुए दिख रहा है इसके बाद फिर वह पराठे को पकाने के लिए भारी मात्रा में घी डालता है। आपको देखकर लगेगा जैसे पराठा किसी घी के कुएं में तैर रहा है।
https://www.instagram.com/reel/CrnVekBJHq3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9480e346-ed05-4122-8b36-987644c6b5ff
बता दें इस वीडियो को कई दिन पहले शेयर किया गया था। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'आप लोगों को हार्ट अटैक से क्यों मारना चाहते हैं?' दूसरे ने कहा, "इस पराठे को खाने के बाद, आपको बायपास सर्जरी के लिए अस्पताल जाना होगा। वहीं तीसरे ने मजाक में कहा, घी कम है। चौथे ने लिखा, अंकल घी देना पराठा लगा कर। पांचवें ने कहा, हार्ट अटैक पराठा। कई अन्य लोगों ने भी इस पराठे के बारे में इसी तरह के मजेदार रिएक्शन दिए हैं।
ये भी पढे़ं- तमिलनाडु: बारहवीं की छात्रा ने रचा इतिहास, दिहाड़ी मजदूर की पुत्री ने बोर्ड परीक्षा में किए शत-प्रतिशत अंक प्राप्त
