हरदोई में सर्कुलर रोड सड़क हादसे की जांच में जुटी पुलिस, बुजुर्ग महिला की हुई थी मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शहर में सर्कुलर रोड कन्हई पुरवा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुज़ुर्ग की सोमवार दोपहर में मौत हो गई थी, जबकि उसकी पोती और बाइक चला रहा पुत्र ज़ख्मी हो गया था। पुलिस ने दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि सोमवार को कोतवाली शहर के भदैचा गांव की बुज़ुर्ग मंजू तिवारी अपने पुत्र अंकुर तिवारी की बाइक से पोती श्रेया तिवारी के साथ मेडिकल कालेज दवाई लेने आ रही थी। उसी बीच सर्कुलर रोड कन्हई पुरवा के पास पिकअप ने पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार ज़ख्मी हो गए थे, जिन्हें मेडिकल कालेज ले जाया गया, वहां मंजू की मौत हो गई, जबकि श्रेया को लखनऊ रिफर कर दिया गया। मंजू तिवारी के पति राजीव कुमार तिवारी पुत्र विनोद कुमार तिवारी ने पुलिस को अज्ञात वाहन का ज़िक्र करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने धारा 279/304-ए/338 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -Hardoi Accident : पिकअप की टक्कर से दादी की मौत, पोती हुई घायल     

संबंधित समाचार