बरेली: ससुरालियों ने विवाहिता और उसकी छोटी बहन को बुरी तरह पीटा, पिता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर विवाहिता और उसकी छोटी बहन को इतना पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाने में शिकायत के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता के पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

उधमसिंह नगर थाना किच्छा के गांव छिनकी निवासी महमूद ने बताया उसने अपनी बेटी अफसर जहां का निकाह नाजिम से लगभग तीन वर्ष पहले किया था, जिससे उसके दो पुत्री भी हैं। निकाह के बाद से ही उसकी बेटी के पति व ससुराल वाले दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन कम दहेज को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करते रहते थे, जबकि दहेज में उसने ससुराल वालों को बाइक, फ्रिज आदि तमाम सामान दिया था। 

28 अप्रैल की रात उसकी बेटी के पति व ससुराल वालों ने उसकी बेटी अफसर जहां और छोटी बेटी शाहजहां जो उस समय उसकी ससुराल मे ही थी, दोनों को बुरी तरह से मारा-पीटा। जिससें उसकी छोटी बेटी शाहजहां के सिर में गंभीर चोट आई और अफसर जहां के भी गुम चोटें आईं। वहीं इस मामले की जब थाने में शिकायत की तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते आज वह लोग एसएसपी के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव