Mahoba News : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने चचेरे भाई पर जताई आंशका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

महोबा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चचेरे भाई पर हत्या की आशंका जताई।

महोबा, अमृत विचार। चचेरे भाई के साथ घूमने गया युवक शाम को वापस नहीं लौटा। उसका शव बिलबई रोड पर मुल्ला के खुड़े  के पास पड़ा पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाई ने उसकी शिनाख्त भाई भूपेंद्र यादव के रूप में करने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई ने अपने चचेरे भाई शिवम पर हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली महोबा में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई निवासी 18 वर्षीय भूपेंद्र यादव पुत्र श्रीकिशन यादव मंगलवार को सुबह अपने चचेरे भाई  शिवम  24 के साथ बाइक में सवार होकर घूमने को निकला था। मुल्ला के खड़े के पास भूपेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था। भूपेंद्र के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और भाई को जिला अस्पताल लाए।

जहां पर परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के मामा सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों लोग सुबह निकले थे। शाम को मुल्लाह के घोड़े के पास भूपेंद्र यादव मृत हालत में पढ़ा था जबकि उसके साथ शिवम भी गया था।

शिवम नैना तू कोई परिजनों को जानकारी दी और ना ही उस के घायल होने या मृत होने की परिवार को जानकारी दें इससे भूपेंद्र की मौत के मामले में परिजन शिवम पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का मानना है कि यदि दुर्घटना में भूपेंद्र घायल हुआ होता तो शिवम द्वारा इसकी जानकारी दी जाती या उसे अस्पताल ले जाता।

लेकिन ऐसा कुछ भी शिवम ने नहीं किया है। इसी मृतक के परिजनों की शक की सुई शिवम की तरफ घूम रही है पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

संबंधित समाचार