बहराइच: जरवलरोड में सड़क पर उतरे पुलिस अधीक्षक, पैदल मार्च के बाद की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक मंगलवार को अचानक जरवल रोड पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के साथ लखनऊ बहराइच मार्ग पर पैदल मार्च किया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा मंगलवार को जरवल रोड थाने पहुंचे। एसपी ने क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ जरवलरोड के तूफानी चौराहा, गल्ला मंडी आदि प्रमुख स्थानों का पैदल गस्त करते सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

cats23

पैदल गस्त के बाद जरवलरोड थाने पर पहुंचकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। गश्त के दौरान क्राइम  इस्पेक्टर अतिउल्लाह महिला उपनिरीक्षक गीता यादव,उपनिरीक्षक पवन सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद सिंह उपनिरीक्षक राम सहोदर  तिवारी, उप निरीक्षक अनिल राणा राज सिंह  हेड कांस्टेबल शकील अहमद प्रदीप विजय कुमार रामनरेश अवधेश वर्मा, महिला कांस्टेबल शिवानी त्रिपाठी, टेबल अमरजीत यादव राम नरेश यादव तेजप्रताप अखिलेश सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें:-Railway News: कल से नौचंदी, जनता, लखनऊ-चंडीगढ़ इंटरसिटी समेत 26 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 37 ट्रेनें प्रभावित

 

संबंधित समाचार