Raghav-Parineeti Engagement: AAP नेता राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा संग इस दिन करेंगे सगाई, 150 मेहमान होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करेंगे। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। 

cats25

सूत्र ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया, “राघव पिछले कुछ दिन से मुंबई में थे और आज वे दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अब सगाई तक परिणीति यहीं रहेंगी।” दोनों जल्द ही समारोह के लिए मध्य दिल्ली में एक स्थान चुनेंगे। चड्ढा और चोपड़ा की शादी की अफवाहें मार्च में मुंबई में एक साथ देखे जाने के बाद शुरू हुई थीं। 

cats28

राज्यसभा सदस्य चड्ढा की पार्टी के साथी संजीव अरोड़ा ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी थी, जिससे अटकलों को और बल मिला। चड्ढा और चोपड़ा दोनों ने अपनी सगाई और शादी की योजना की पुष्टि नहीं की है। उन्हें कल रात मुंबई में साथ देखा गया था। 

यह भी पढ़ें:-'PS-2' का दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ रुपये के पार

संबंधित समाचार