बरेली: लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को लेकर युवक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुभाषनगर के करेली मोड़ के पास का मामला, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार : सुभाषनगर में बाइक सवार महिला के सामने उसकी मानसिक मंदित नाबालिग बेटी को बाइक सवार युवक लेकर फरार हो गया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी मानसिक मंदित है। 23 अप्रैल को वह करेली आ रही थीं। रास्ते में करेली मोड़ के पास करेली का रहने वाला जान मोहम्मद बाइक से मिला।

उसने कहा कि वह दोनों को बाइक से छोड़ देगा। बेटी के बैठने के बाद जब महिला ने बाइक पर बैठने का प्रयास किया तो उसने बाइक दौड़ा दी और फरार हो गया। जब वह उसके घर पहुंचीं तो परिवार वालों ने गालीगलौज कर भगा दिया। सुभाषनगर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें - बरेली: अब एक सप्ताह के लिए बंथरा में ब्लॉक, 26 ट्रेनें रद्द

संबंधित समाचार