बरेली: 11 मई को होने वाले मतदान के लिए रवानगी स्थल पर पहुंचने लगीं पोलिंग पार्टियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 11 मई को बरेली में दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसको लेकर चुनाव संपन्न कराने के लिए बरेली कॉलेज समेत अन्य रवानगी स्थल पर पोलिंग पार्टियां पहुंचना शुरू हो गई हैं। बता दें कल सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम  6 बजे तक सम्पन्न होगा। रवानगी स्थल से पोलिंग पार्टियां  रवाना होना शुरू हो गई हैं जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से इंतजाम कर रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स तैनात की गई है। बरेली कॉलेज से महापौर, पार्षद आदि का चुनाव संपन्न कराने के लिए पार्टियां रवाना की जा रही हैं।

नगर निगम में ईवीएम, निकाय में पोस्टल बैलेट से डलेंगे वोट
बरेली नगर निगम में 80 वार्ड हैं। इनमें मतदान केंद्रों की संख्या 163 हैं, जिसमें 640 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पोलिंग बूथ में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका, और नगर पंचायत में पोस्टल बैलेट से वोट डाले जाएंगे।

बरेली की निकायों में यह हैं मतदाता
नगर निगम ---- 847763
ठिरिया पंचायत ---- 21428
रिठौरा ---- 13801
फतेहगंज पश्चिमी ---- 24320
शाही ---- 13083
शीशगढ़ ---- 21090
नबावगंज पालिका ---- 39894
सेंथल ---- 13809
बहेड़ी पालिका ---- 61122
फरीदपुर पंचायत ---- 6589
रिछा ---- 17281
देवरिया ---- 19339
शेरगढ़ ---- 14309
फरीदपुर पालिका ---- 71986
फतेहगंज पूर्वी ---- 10788
आंवला पालिका ---- 60906
बिशारतगंज ---- 13951
सिरौली ---- 20415
कुल मतदाता ---- 1332176

इस बारे में जानकारी देते हुए व्यवस्था में लगे अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम नहने राम ने बताया पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इस महापर्व को कराने के लिए सभी लोग तत्पर हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। 

ये भी पढे़ं- बरेली: बस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत

 

संबंधित समाचार