कर्नाटक विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक करीब 37.25 प्रतिशत मतदान, उडुपी में सबसे अधिक 47.79 प्रतिशत वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को दोपहर एक बजे तक लगभग 37.25 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक तटीय उडुपी जिले में सबसे अधिक 47.79 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका क्षेत्र (बेंगलुरु शहर के हिस्सा) में सबसे कम 29.41 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

बेंगलुरु के कुछ मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में तेज मतदान देखा गया जहां बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में नजर आए। मतदान के शुरुआती घंटों में देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मतदान किया। कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ये भी पढे़ं- भाजपा को मिल रहा है बहुमत, इसलिए चुनाव बाद जेडीएस से गठबंधन नहीं: येदियुरप्पा

 

 

संबंधित समाचार