Auraiya में मतदान प्रकिया को लेकर पोलिंग पार्टी रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में कल होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी रवाना।

औरैया में कल होने वाले मतदान को लेकर पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिये।

औरैया, अमृत विचार। 11 मई गुरुवार को होने वाले मतदान को सकुशल संपंन्न कराये जाने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए मतदान पार्टी के कार्मिकों से जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान की सुचिता बनाए रखने में  आप सभी की महती भूमिका है।

इसका निर्वहन निष्पक्ष रहकर करते हुए कार्य को संपन्न कराये। उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी को भली भांति समझते हुए कार्य करें। मतदान कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए पूर्ण सजगता बरते। उन्होंने संबंधित अधिकारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त निर्देश मतदान पार्टी कर्मियों को मतदान स्थल की रवानी के पूर्व मतदान सामग्री मिलान करने के अवसर पर दिये। उन्होंने कहा कि संबंधित मतदेय स्थल के अनुरूप मतदान सामग्री का भली भांति मिलान कर लें और यदि कोई सामग्री अवशेष हो तो अभी प्राप्त कर लें जिससे मतदान के समय कोई समस्या न होने पाए।

उन्होंने कहा कि अपनी टीम के साथ मतदेय स्थल पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देख ले और जो भी कार्य आवश्यक हो उसे समय रहते पूर्ण करा लें अपना कार्य निर्भीक और निष्पक्षता के साथ संपन्न करें किसी के दबाव या प्रलोभन में न आए सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार पुलिस बल अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। उन्होंने इस अवसर पर वाहन व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। इस मौके  पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार