बिजनौर: महिला ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, एक बच्चे की मौत, बाकी की तलाश जारी
बिजनौर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के भरेकी गांव की एक महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि महिला और दो बच्चों की तलाश की जा रही है। बिजनौर …
बिजनौर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के भरेकी गांव की एक महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि महिला और दो बच्चों की तलाश की जा रही है।
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र के गांव भरेकी निवासी सुनीता (26वर्ष) पत्नी गौरव मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने तीन बच्चों ललित (6 वर्ष), दीपक (4 पर्ष) और आकांशु (3 माह) को साथ लेकर नदी पर पहुंची और पुल से तीनों मासूम बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो युवक महिला को नदी में कूदते देख दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने मासूम दीपक को तो बचा लिया, लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पानी का बहाव तेज होने के कारण बाकियों को नहीं निकाल पाए।
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। गांव वाले पारिवारिक कलह को घटना का कारण बता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक नंदी पर पहुंच, गोताखोर और लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा थी।
