बरेली: डॉक्टर भी चुनावी यज्ञ में देंगे वोट रूपी आहुति
चिकित्सक बोले: शहर के विकास के लिए मतदान जरूरी
बरेली,अमृत विचार: डॉक्टर भी चुनावी यज्ञ में वोट रूपी आहुति देंगे। डॉक्टरों का कहना है कि शहर के विकास के लिए मतदान जरूरी है। बरेली को मेडिकल हब कहा जाता है। यहां बड़ी संख्या में डॉक्टर हैं। चुनावी नतीजे जो भी हों, लेकिन डॉक्टरों ने भी मतदान अवश्य करने की ठान ली है।
ये भी पढ़ें - बरेली: सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट को लेकर फर्जी पत्र वायरल, परेशान हुए छात्र
लोकतंत्र में वोट का अधिकार उपहार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वह भी मतदान करेंगे। - डॉ. अनुपम शर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन
बरेली के हित के लिए मतदान जरूर करें। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भी वोट करने के लिए जागरूक करें। - डॉ. अतुल अग्रवाल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ।
आने वाले पांच साल निर्धारित करेंगे कि शहर की सूरत कैसी होगी। बरेली के सुनियोजित विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और मतदान जरूर करें।- डा. रवि खन्ना, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ।
ये भी पढ़ें - बरेली: ईवीएम में दब रहा सिर्फ कमल का बटन!, हंगामें के बाद मशीन को बदलवाया... सपाइयों ने लगाया आरोप
