बरेली: चार बार के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल की फिर भाजपा में वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतोष गंगवार, डॉ. अरुण के साथ महानगर और बरेली जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, बोले- भाजपा ही जनहित करने वाली सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पार्टी

बरेली, अमृत विचार: विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर बसपा में शामिल हुए भोजीपुरा के चार बार के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने बुधवार को फिर भाजपा में वापसी कर ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष योगेश पटेल ने कहा कि भाजपा जनहित करने वाली सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पार्टी है, जिससे जुड़कर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए क्षेत्रवासियों को और अधिक खुशहाल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाएं देशवासियों को खुशहाल बनाने वाली हैं। ऐसी पार्टी से जुड़कर और सेवा करके गौरव की अनुभूति होती है।

वह तन-मन-धन से भाजपा को और मजबूत करने की भरसक कोशिश करते रहेंगे। उन्होंने भाजपा में घर वापसी कराने पर संतोष गंगवार का धन्यवाद दिया। इस मौके पर गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, अरविंद सिंह चौहान ब्लॉक प्रमुख क्यारा, मोनू शर्मा, डॉ. विनोद पगरानी, देवेंद्र जोशी, डॉ. मनोज कांडपाल, भवानी दत्त जोशी, गिरीश चंद पांडे आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - बरेली: उद्यमी से बेटे की जान बख्शने को मांगी पांच लाख की रंगदारी

संबंधित समाचार