नगर निकाय चुनाव: बरेली में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, डॉ. आई एस तोमर ने डाला अपना वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकतंत्र का महापर्व आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से पहले लोग मतदान स्थल पर पहुंचने लगे। मतदान कर्मियों ने मतदान सुचारू रूप से शुरू करा दिया है। देश का 50 वां सबसे बड़ा शहर बरेली आज अपना महापौर चुन रहा है। मतदान शुरू होने से करीब एक घंटे पहले मॉक पोल का आयोजन किया गया। मॉक पोल प्रत्याशियों के मतदान एजेंट्स की मौजूदगी में किया गया। इसमें 50 मत डालकर सुनिश्चित किया गया कि सब कुछ ठीक है। मॉक पोल की रिपोर्ट प्रेक्षक और कंट्रोल रूम को भेजी गई। बरेली नगर निगम में एक मेयर तथा 80 वार्ड पार्षद का चुनाव करने के लिए 8 लाख 47 हजार 763 मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।

पैरामिलिट्री फोर्स समेत चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मतदान स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। वहीं कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन खुराफाती लोगों पर नजर रखे हुए है। संवेदनशील अतिसंवेदनशील व क्रिएटिव पोलिंग बूथ पर कैमरे से निगरानी की जा रही है।

वनमं

वन मंत्री पहुंचे परिवार के साथ वोट डालने
वन मंत्री व शहर विधायक डॉ अरुण कुमार अपने बड़े भाई अनिल कुमार सक्सेना सहित अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बताया मतदान हमारा अधिकार है वोट जरूर करें हमारा एक वोट देश के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महापर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। 

तोमर

वोट डालने आए डॉ. आई एस तोमर ने अपना मुकाबला भ्रष्टाचार से बताया
रामपुर गार्डन स्थित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने आए निर्दलीय महापौर प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर ने अपने मत का प्रयोग किया। इस मौके पर उन्होंने बताया उनकी जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। 

पूरप

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार परिवार सहित पहुंचे वोट डालने
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार अपनी पत्नी व परिवार के साथ बीबीएल स्कूल में  वोट डालने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने बताया सभी को मतदान करना चाहिए एक मतदाता सशक्त सरकार बनवाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है उसे अपना मत का प्रयोग कर इस महापर्व में हिस्सा लेना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- बरेली: मतदातागण! आज लोकतंत्र का नया सवेरा...पुराना रिकॉर्ड तोड़ रच डालिए इतिहास

 

 

संबंधित समाचार