Kanpur में मतदान से पहले बदमाशों ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मारी, पांच घंटे के अंदर दूसरी वारदात से दौड़ते रहे अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मारी।

कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी। गोली बाएं और हाथ में लगने से घायल हो गए। वहीं, डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी की दावेदार स्नेहलता यादव के पति गजराज यादव को रात करीब 12.15 बजे बाएं ओर हाथ में गोली मार दी गई। घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। नाजुक हालत में उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्याशी के पति को जैसे ही गोली मारे जाने की समर्थकों की घटनास्थल और अस्पताल मे Kanpur में मतदान से पहले बदमाशों ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मारी, पांच घंटे के अंदर दूसरी वारदात से दौड़ते रहे अफसरभीड़ जमा हो गई।

गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन डीसीपी दक्षिण सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी अंकिता शर्मा, थाना प्रभारी अशोक दुबे व क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना से आक्रोशित समर्थकों ने जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा काटा। पिछले पांच घंटे के भीतर दूसरी वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस के अफसर इधर से उधर दौड़ते नजर आए।

 

संबंधित समाचार