Germany : रिहायशी इमारत में धमाके से कई लोग घायल
बर्लिन। जर्मनी के पश्चिमी शहर राटिंगन में बृहस्पतिवार को एक रिहाइशी इमारत में धमाका होने से कई लोग घायल हो गए। जर्मन पुलिस ने यह जानकारी दी। नजदीकी मेटमन पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में अधिकारी भी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने तत्काल विस्तृत जानकारी देने में असमर्थता जताई।
प्रवक्ता जुलिया लैपर्ट ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद हैं और उक्त इमारत में कई परिवार रहते हैं। गौरतलब है कि डसेलडॉर्फ़ के उत्तर पूर्वी हिस्से में राटिंगन शहर अवस्थित है।
