विनोद जैकब बहरीन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनोद के. जैकब को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विनोद के. जैकब वर्ष 2000 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी कोलंबो में भारतीय उप उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इसमें कहा गया है कि विनोद के. जैकब को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। बयान के अनुसार वे जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की जनता को दिया जीत का बड़ा तोहफा : AAP

संबंधित समाचार