छिटपुट विवाद के बीच पीलीभीत में 62.16 प्रतिशत मतदान
नगर पालिका से अधिक जागरुक दिखी नगर पंचायतों के मतदाता
पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में मतदान हुआ। दस सीटों पर 62.16 प्रतिशत मतदान हुआ। 292652 मतदाताओं में से 181916 मतदाताओं ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मतदान के दौरान छिटपुट विवाद सामने आए। हालांकि पुलिस बल ने पहुंचकर उसे शांत करा दिया। वोटर लिस्ट से नाम गायब होने और पर्चियों में गड़बड़ी की शिकायतें अधिक रही। खास बात रही कि नगर पालिका के मतदाताओं से अधिक जागरुक मतदाता नगर पंचायत के रहे।
पीलीभीत नगर पालिका में मतदान 53.06 तक पहुंच सका। 105876 मतदाताओं में सिर्फ 56174 ने ही वोट डाला। बीसलपुर नगर पालिका में 62382 मतदाताओं में से 37630 मतदाता ने वोट डाला। यहां 60.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि पूरनपुर नगर पालिका में 69.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
33060 में से 22985 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा नगर पंचायत जहानाबाद में 79.40 प्रतिशत मतदान हुआ। 12124 में से 9626 मतदाताओं ने वोट डाला। नगर पंचायत बरखेड़ा में 12272 में से 9224 ने वोट डाला और मतदान 75.16 प्रतिशत रहा।
नगर पंचायत बिलसंडा में 14816 में से 14257 यानि 75.15 प्रतिशत मतदान रहा। नगर पंचायत कलीनगर में 8795 में से 6958 मतदाताओं ने वोट डाले और प्रतिशत 79.11 रहा। नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में 18971 में से 14257 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां 75.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत में 4768 में से 3803 मतदाताओं यानि 79.76 मतदाताओं ने वोट डाला। इसके अलावा पहली बार हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में भी मतदान प्रतिशत कम रहा। यहां 19588 में से 11404 वोटर यानि 58.22 प्रतिशत ने वोट डाले।
इतना रहा मत प्रतिशत
निकाय मतदान प्रतिशत
नगर पालिका पीलीभीत 53.06%
नगर पालिका पूरनपुर 69.53%
नगर पालिका बीसलपुर 60.32%
नगर पंचायत न्यूरिया हु. 75.15%
नगर पंचायत जहानाबाद 79.40%
नगर पंचायत बरखेड़ा 75.16%
नगर पंचायत बिलसंडा 66.52%
नगर पंचायत गुलरिया भिंडारा 79.76%
नगर पंचायत कलीनगर 79.11%
नगर पंचायत नौंगवा 58.22%
कुल मतदान 62.16%
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: दरोगा ने मतदाता को दी हाथ तोड़ने की धमकी, मतदान केंद्र पर हंगामा, देखिए Video
