बरेली: दबंगों ने परिजनों को पीटा फिर बनाया पलायन का दबाव, पुलिस बनी रही तमाशबीन
बरेली, अमृत विचार। गांव के कुछ दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने और गांव से पलायन करने की धमकी दी है। पीड़ित ने इन मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्योलड़िया निवासी रामचंद्र सिंह ने बताया गांव के दबंग 30 अप्रैल को लाठी डंडे लेकर उसके घर मे घुस आए और उसके घर की महिलाओं को मारा-पीटा। उसने इस मामले में 1 मई को एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उन लोगों को मारा पीटा और पलायन की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: नदी के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
