लखनऊ: शहरवासियों के सुझाव से बनेगा 2047 का प्लान, एलडीए ने मंगाए ड्रॉप बॉक्स
लखनऊ/ अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) 2047 के लिए शहर के विकास की योजना बनाएगा। जो लोगों के सुझाव पर आधारित होगी। यानी 27 साल बाद आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर शहरवासियों के अनुसार शहर में क्या नया होना चाहिए और पुराने में क्या बदलाव चाहिए, इस तरह के 15 बिंदुओं पर बच्चे, बड़े व बुजुर्ग सभी के सुझाव लिए जाएंगे।
इसके लिए स्कूल-कॉलेज, सरकारी परिसर व शहर के प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप बाॅक्स रखे जाएंगे। जो एलडीए ने मंगा लिए हैं। यह योजाना पिछले वर्ष मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बनाई थी। जिसे उन्होंने लखनऊ@2047 नाम दिया था। एलडीए जिसके लिए जिला प्रशासन के साथ काम करेगा और उसी आधार पर शहर को आगे के लिए विकसित करेगा। पूर्व में सुझाव के लिए लखनऊ@2047 नाम से पोर्टल, व्हाट्सएप, ई-मेल बनाई जा चुकी है। जो चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद लांच किया जाएगा।
300 शब्दों तक लिए जाएंगे सुझाव
27 साल बाद शहर की परिकल्पना कैसी हो जाे शहरवासियों के सुझावों से तय होगी। जिसमें शहरवासियों की राय बेहद जरूरी है। अधिकतम 300 शब्द के सुझाव लिए जाएंगे। जिनका विशेषज्ञों की कमेटी अवलोकन एवं परीक्षण करेगी। इसमें जिन 10 लोगों के सुझाव सर्वश्रेष्ठ चुनकर पुरस्कृत किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की भी सहभागिता ली जाएगी। आर्किटेक्ट अलग-अलग क्षेत्रों के विकास व सुंदरीकरण का प्लान बनाएंगे।
इन 15 बिंदुओं पर दे सकेंगे सुझाव
योजना, आर्ट, कल्चर एंड हेरिटेज, मोबिलिटी/ट्रांसपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सर्विसेज, पर्यावरण, गर्वनेंस, आजीविका एवं रोजगार, क्यूजीन एंड क्राफ्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य, आइटी एंड इलेक्ट्राॅनिक्स, टूरिज्म, स्पोर्ट्स व री-क्रिएशन एंड इंटरटेन्मेंट।
यह भी पढ़ें:-Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शुआट्स के कुलपति की याचिका की खारिज
