युवा शक्ति के हुनर को तकनीक और प्रशिक्षण के साथ जोड़कर हम उसे आगे बढ़ा रहे: योगी आदित्यनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की युवा शक्ति के हुनर को तकनीक और प्रशिक्षण के साथ जोड़कर हम उसे विकास के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन के सभागार में लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर आयोजित एक कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि देश में सबसे बड़ी युवा शक्ति उत्‍तर प्रदेश में है और ऐसे में युवा शक्ति के हुनर को तकनीक और प्रशिक्षण के साथ जोड़कर हम उसे विकास के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 383 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने हाल में हुए वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि 35 लाख करोड़ रुपये निवेश के प्रस्‍ताव आये हैं और उसे जमीनी धरातल पर उतारने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। योगी ने कहा कि यह प्रदेश के एक करोड़ से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार की संभावनाओं के प्रति आश्वस्त करता है। इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के अध्यक्ष जेबी पार्क आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-Atiq-Afshar Murder Case: अतीक-अशरफ के तीनों शूटर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

संबंधित समाचार