निकाय चुनाव 2023 : पुलिस हाई अलर्ट पर, विजय जुलूस पर प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। 760 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए मतगणना आज यानी शनिवार को हो रही है। इस दौरान सभी मतगणना स्थलों पर पुलिस का सुरक्षा घेरा काफी सख्त है। तीन स्तर पर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। पुलिस की तरफ से पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

वोटो की गिनती की प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाये रखने के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर बनाये हुये हैं। चुनाव नतीजे साफ होने के बाद यानी की विजयी प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने पर मनाही है। इसके बाद भी यदि कोई विजय जुलूस निकालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023 Result Live : मतगणना शुरू, सहारनपुर में BSP तो वाराणसी में BJP आगे

संबंधित समाचार