सुल्तानपुर में कल हार्ट अटैक से हुई थी प्रत्याशी की मौत, आज 3 वोट से जीता चुनाव
सुल्तानपुर, अमृत विचार। नगर पंचायत कादीपुर में निराला नगर वार्ड के मृतक सभासद प्रत्याशी संतराम निकाय चुनाव में जीत गए हैं। संतराम को 217 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रमेश को 3 मतों से हराया है। रमेश को 214 वोट मिले हैं। बताते चलें कि प्रत्याशी संतराम की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके चलते उनके परिवार में माहौल जीत के बाद भी ग़मगीन है।
ये भी पढ़ें -निकाय चुनाव परिणाम : अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर कसा तंज, कहा- आशा है हर राउंड के बाद बताये जायेंगे आंकड़े
