निकाय चुनाव परिणाम : अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर कसा तंज, कहा- आशा है हर राउंड के बाद बताये जायेंगे आंकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। लखनऊ,गोरखपुर,मैनपुरी, वाराणसी और अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी आगे हैं, वहीं कानपुर से कांग्रेस आगे हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी ने आगरा और सहारनपुर में बढ़त बनाये हुये हैं। सपा मेरठ में आगे चल रही है।

इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। मैनपुरी सपा का गढ़ है। वहां से बीजेपी प्रत्याशी के आगे होने से सपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ निकाय चुनाव : मेयर की सीट पर कौन होगा काबिज, भाजपा को बढ़त

 

संबंधित समाचार