Kanpur News: UPPSC (प्री) की परीक्षा CCTV कैमरों की निगरानी में होगी, 40986 छात्र होंगे शामिल
कानपुर में रविवार को दो पाली में यूपीपीएससी (प्री) की परीक्षा होगी।
कानपुर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रविवार को दो पाली में यूपीपीएससी (प्री) परीक्षा होगी। जिसके लिए 40986 छात्र शामिल होंगे। हर केंद्र में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में रविवार को सीसीटीवी की निगरानी में यूपीपीएससी (प्री) की परीक्षा होगी। परीक्षा में कोई हीलाहवाली न हो, इसके लिए शुक्रवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन स्कूल में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने लोक सेवा आयोग के समन्वयी पर्यवेक्षक सतीश चंद्र मिश्रा, सदस्य डॉ. हरीश प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी तय करते हुए दिशा निर्देश दिए।
शहर में रविवार को 87 केंद्रों में यूपीएससी (प्री) की परीक्षा होगी। जिसमें 40986 छात्र भाग लेंगे। परीक्षा दो पाली होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे होगी। परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह छह बजे टेजरी से पेपर लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। उत्तर पुस्तिका खोलते और सीलिंग करते समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को संयुक्त रूप से दी। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों में कोई हीलाहवाली न हो। इसके लिए जिलाधिकारी ने 87 केंद्र पर एक एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। इस तरह से 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट राउंड करते रहेंगे।
