लखीमपुर खीरी: निर्दलीय प्रत्याशी ने बनाई बढ़त, भाजपा तीसरे पर खिसकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर में दो राउंड की मतगणना पूरी 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच छह जगहों पर मतगणना हो रही है। लखीमपुर नगर पालिका के दूसरे राउंड की गिनती के बाद बड़ा उलटफेर हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव 5619 वोटों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने सपा की रमा मोहन वाजपेई को पीछे छोड़ दिया। सपा प्रत्याशी 4720 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा की पुष्पा सिंह 2835 मत मिले। यह तीसरे स्थान पर हैं। 

पहले राउंड की गिनती में अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी रमा मोहन वाजपेई को बढ़त मिली थी। रमा मोहन 4968 मतों के साथ पहले स्थान पर थीं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी इरा श्रीवास्तव रहीं। इन्हें 3450 मत प्राप्त हुए थे। भाजपा की पुष्पा सिंह 1133 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बसपा प्रत्याशी को महज 120 मत मिल सके थे। वहीं गोला नगर पालिका में भाजपा और निर्दलीय के बीच कड़ी टक्कर है। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर अधिवक्ता पर चलाई गोली, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार