मुंबई : मुंबई और ठाणे के बीच ट्रेन में महिला से लूटपाट व छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लंबी दूरी की एक रेलगाड़ी में मुंबई और ठाणे के बीच एक महिला यात्री को लूटने, उस पर हमला करने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला कर्नाटक के कुंडापुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही थी और उसे मुंबई और ठाणे के बीच निशाना बनाया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब ट्रेन मुंबई से 34 किलोमीटर दूर ठाणे स्टेशन पर रुकी तो आरोपी ट्रेन में घुस गया और फिर जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उसने महिला डिब्बे में एक यात्री के गहने झपट लिये। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसके जेवरात भी छीन लिये और ट्रेन धीमी होने पर कांजूरमार्ग के पास ट्रेन से कूद गया। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और रात में उसे नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Karnataka Election Result 2023: हम अपने बूते सरकार बनाएंगे- सिद्धरमैया

संबंधित समाचार