प्रयागराज : निर्दलीय उम्मीदवार रूबी प्रधान ने एक हजार मतों से दर्ज की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार ।  वार्ड नंबर 1 को अपना पार्षद मिल गया है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार रूबी प्रधान पत्नी दीपचंद प्रधान उर्फ मुन्ना काशी ने नगर निकाय चुनाव में 1000 मत से विजयी घोषित हुई है। शनिवार को मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर वोटों की गिनती के दौरान जीत की घोषणा की गई। जीत के बाद रूबी प्रधान ने सर्टिफिकेट प्राप्त किया और अपने सहयोगियों व समर्थकों के साथ जश्न मनाया।

साथ ही सबको जीत का धन्यवाद भी दिया। दीपचन्द्र प्रधान ने कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन और सहयोग मेरे साथ रहा है, जिसकी बदौलत नगर निकाय चुनाव में सफलता हासिल की है। जिस तरह से जनता ने अपने भरोसे और विश्वास के साथ रूबी प्रधान को चुना है, उसी तरह से जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

यह भी पढ़ें : अयोध्या और झांसी में भाजपा की जीत

संबंधित समाचार