Rampur Nikay Chunav Results 2023 : रामपुर में ढह गया आजम खां का किला, पूर्व मंत्री नवेद मियां बोले- सपा की हार से खुशी हुई

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

पूर्व मंत्री ने शहर और स्वार में सपा की शिकस्त पर खुशी जताई

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने शफीक अहमद अंसारी और सना मामून शाह की पत्नी सना खानम को मुबारकबाद देते हुए कहा है कि आजम का सियासी किला अब ढह गया है। उन्होंने कहा है कि रामपुर और स्वार में सपा की हार से खुशी हुई है। दोनों जगह के चुनाव परिणाम ऐतिहासिक हैं। 

निकाय चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा कि वो किसी राजनैतिक दल में नहीं हैं। उन्होंने इस चुनाव में खुलकर रामपुर में चेयरमैन पद की प्रत्याशी सना मामून और स्वार विधान सभा उपचुनाव में उम्मीदवार शफीक अंसारी का समर्थन किया। दोनों की जीत से उन्हें खुशी महसूस हुई है। नवेद मियां ने कहा कि स्वार–टांडा के आवाम ने बहुत अच्छा फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर नगर पालिका पर काबिज हुईं ‘आप’ की नई नवेली दुल्हन सना खानम, भाजपा प्रत्याशी मुजीब को दी करारी शिकस्त

शफीक अंसारी अच्छे विधायक साबित होंगे। रामपुर के लोगों ने भी सपा को हराकर काबिलेतारीफ़ काम किया है। दोनों जगह सपा की हार से आजम की राजनीति का अंत हो गया है। लोगों ने आजम और उसके बेटे की बदजुबानी के खिलाफ मतदान कर मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस जनादेश के लिए जनता बधाई की पात्र है। नवेद मियां ने कहा कि रामपुर लोकसभा और शहर विधानसभा के बाद अब स्वार के उपचुनाव में भी सपा की शर्मनाक हार से स्पष्ट है कि चमरौआ से भी सपा का सफाया शीघ्र ही होगा।

ये भी पढ़ें :  Rampur By Election Results 2023 : आजम के गढ़ में सपा को झटका, बीजेपी-अपना दल प्रत्‍याशी 9734 वोटों से जीते

संबंधित समाचार