रामपुर नगर पालिका पर काबिज हुईं ‘आप’ की नई नवेली दुल्हन सना खानम, भाजपा प्रत्याशी मुजीब को दी करारी शिकस्त

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

भाजपा प्रत्याशी मुजीब को दी करारी शिकस्त, पूर्व चेयरमैन सपा प्रत्याशी फात्मा जबीं तीसरे स्थान पर रहीं

सना खानम की जीत पर पति मामून शाह खान को बधाई देते लोग।

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर पहली बार इतिहास रच गया है। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी सना खानम को 10958 वोटों से जीत मिली है। उन्होंने भाजपा की डा. मसर्रत मुजीब को हराया है। सपा की फात्मा जबीं पूर्व चेयरमैन तीसरे स्थान पर रही हैं। आप से सना खानम इसलिए पूरे चुनाव में चर्चा में रही थीं कि नामांकन भरे जाने से एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस नेता रहे मामूनशाह खान से निकाह किया था। नई नवेली दुल्हन रूप में सना खानम ने तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया था। आप से पर्चा भरने के बाद कांग्रेस के तमान नेताओं ने कांग्रेस से नाता तोड़कर मामूनशाह और सना खानम के साथ आकर चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी। 

चुनाव के बाद से ही सना खानम के नाम की चर्चा चल रही थी। भाजपा, सपा और आप प्रत्याशी में टक्कर थी। मतगणना शुरू होते ही पहले राउंड से सना खानम आगे चल रही थीं। भाजपा दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर थी। नगर पालिका परिषद रामपुर पहला राउंड समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फातमा जबीं को 3081 भाजपा प्रत्याशी मसर्रत मुजीब को 6679 बसपा प्रत्याशी राफिया को 269 जबकि आप प्रत्याशी सना खान को 8880 वोट मिले थे।

दूसरे राउंड में सपा को 3612 भाजपा को 6169 बसपा को 132 और आप प्रत्याशी को 8696 वोट मिले। तीसरे राउंड में सपा प्रत्याशी को 3766 भाजपा प्रत्याशी को 6389 बसपा प्रत्याशी को 180 और आप प्रत्याशी को 9334 वोट मिले, चौथे राउंड में आप की सना खानम को 8012, भाजपा की मसर्रत को 6706, सपा की फात्मा जबीं को 2901 वोट मिले। पांचवें और अंतिम राउंड में सपा प्रत्याशी फात्मा जबीं को 16269 डॉक्टर मसर्रत मुजीब को 32157 वोट जबकि आप प्रत्याशी सना खान को 43115 वोट मिले। सना खानम को 10958 वोटों से विजय मिली है।

ये भी पढ़ें :  रामपुर : मतगणना में पिछड़ने पर भड़के भाजपा प्रत्याशी के पति, प्रशासन पर लगाया बेईमानी का आरोप

संबंधित समाचार