गोंडा निकाय चुनाव: मतगणना स्थल पर धरने पर बैठे भाजपाई, बैलेट बाक्स खुला होने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा नगर पालिका परिषद, खरगूपुर नगर पंचायत व धानेपुर नगर पंचायत की मतगणना शहर के नवीन गल्ला मंडी समिति परिसर में चल रही है। पांच राउंड की मतगणना हो गई। इसमें भाजपा करीब चार हजार वोट से सपा से पीछे चल रही है। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराय चंदानी के पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

cats100

उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि बैलेट बाक्स खुला हुआ था। उसका सील पहले से ही टूटा था। उन्होंने शासन से हस्तक्षेप की मांग की है। इससे प्रशासन भी हैरत में आ गया और मतगणना रोक दी गई।

यह भी पढ़ें:-एक आवाज पर जनता की सेवा में रहूंगा उपस्थित : शत्रुघ्न सोनकर

संबंधित समाचार