ब्राजील के Supreme Federal Court ने दिये Google और Telegram की गतिविधियों की जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। ब्राजील के सुप्रीम फेडरल कोर्ट ने गूगल और टेलीग्राम के स्थानीय कार्यालयों के नेतृत्व की गतिविधियों की जांच के आदेश दिये है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक ब्राजील के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने देश की शीर्ष अदालत को गुगल और टेलीग्राम के शीर्ष प्रबंधकों की गतिविधियों की जांच शुरू करने के लिए कहा है।

उन पर ब्राजील के ड्राफ्ट बिल के खिलाफ गलत सूचना अभियान में भाग लेने का आरोप लगाया गया है। ब्राजील के जी-1 समाचार पोर्टल ने शुक्रवार को बताया कि सर्वोच्च संघीय न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने अभियोजक जनरल के कार्यालय के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और शुक्रवार को देश में गुगल और टेलीग्राम के निदेशकों के खिलाफ कथित दुष्प्रचार अभियान की जांच करने के लिए अधिकृत किया है। 

न्यायाधीश ने ब्राजील की संघीय पुलिस को जांच शुरू करने के लिए 60 दिन का समय दिया। टेलीग्राम ने 9 मई को कहा था कि अगर ब्राजील सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं का मुकाबला करने के उद्देश्य से ‘फर्जी समाचार विधेयक ’ पारित किया गया तो वह ब्राजील छोड़ने के लिए तैयार है। 

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में जेल से 198 भारतीय मछुआरे रिहा, साढ़े चार साल से थे कैद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म