राहुल की यात्रा के माहौल का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में दिखा-गहलोत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम मिलने लगने के बाद आज यह बात कही।

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

ये भी पढ़ें : भावुक हुए शिवकुमार, गांधी परिवार और जनता का आभार जताया 

संबंधित समाचार