बरेली: साक्षी ने जताई सपा में शामिल होने की इच्छा, लड़ना चाहती हैं चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। पिछले साल पिता की मर्जी के बगैर घर से भागकर विवाह रचाने वाली साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने की इच्छुक हैं। साक्षी ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी ख्वाहिश का खुलासा करते हुये कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके पंसदीदा नेता हैं। उनकी छवि साफ …

बरेली। पिछले साल पिता की मर्जी के बगैर घर से भागकर विवाह रचाने वाली साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर शुरू करने की इच्छुक हैं। साक्षी ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी ख्वाहिश का खुलासा करते हुये कहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके पंसदीदा नेता हैं। उनकी छवि साफ सुथरी है और वह प्रदेश के विकास में दिलचस्पी रखते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलता है तो वह सपा के साथ काम करना पसंद करेंगी। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा का टिकट मिलने के सवाल पर साक्षी कहा कि अभी तो वह सिर्फ सपा में शामिल होकर समाजसेवा करना चाहती हैं और अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वह उनकी खुशनसीबी होगी।

सूत्रों के अनुसार अजितेश ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर पत्नी साक्षी के संग सपा के साथ मिल काम करने की इच्छा जाहिर की है हालांकि अभी इस संबंध में सपा की ओर से कोई बयान नही आया है।

संबंधित समाचार