UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में कमल की तरह खिले गिरीश, तीन पंचायतों व रुदौली नपा में दौड़ी साइकिल

गोशाईगंज व बीकापुर नगर पंचायत में सपा का दुर्ग ढहा, मां कामख्या में भी भाजपा की जीत 

UP Nikay Chunav 2023: अयोध्या में कमल की तरह खिले गिरीश, तीन पंचायतों व रुदौली नपा में दौड़ी साइकिल

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नगर निगम में एक बार फिर से कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा के डॉ. आशीष पांडेय दीपू को करारी शिकस्त देते हुए महापौर का ताज अपने नाम कर लिया है। गिरीशपति त्रिपाठी ने 35625 मतों के अंतर से विजय दर्ज की है। यहां सपा और भाजपा को छोड़कर बाकी के सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। छह नगर पंचायतों और रुदौली नगर पालिका के नतीजे भी चौंकाने वाले रहे।

तीन नगर पंचायतों पर भाजपा और तीन पर सपा ने कब्जा जमाया है, जबकि रुदौली नगर पालिका सीट पर एक बार फिर से सपा प्रत्याशी जब्बार अली ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर बसपा के सारिक रहे। काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों के जीतने पर खूब अबीर गुलाल उड़े और जमकर आतिशबाजी भी हुई। 

कुमारगंज नगर पंचायत में भी भाजपा बुरी तरह हारी। यहां वह मुकाबले से ही बाहर रही। यहां सपा प्रत्याशी विकास सिंह ने 1267 मतों से निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू को पराजित किया। नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या धाम से भाजपा प्रत्याशी शीतला प्रसाद शुक्ला जीतें हैं। भाजपा प्रत्याशी को 3554 मत प्राप्त हुए तो वहीं समाजवादी पार्टी के अनित कुमार शुक्ला को 3333 मतों से संतोष करना पड़ा।

खिरौनी सुच्चितागंज में पहली बार हुए चुनाव में ही यहां समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा कर लिया है। यहां पहली महिला चेयरमैन रेशमा भारती बनीं हैं। गोसाईगंज नगर पंचायत से दस साल का वनवास इस बार समाप्त हो गया। दो बार के निकाय चुनाव से पराजय का दंश झेल रही भाजपा के लिए प्रत्याशी डॉ विजय लक्ष्मी जायसवाल संकटमोचक बन गईं। भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत पर पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मोहम्मद अहमद के परिवार का कब्जा और दबदबा दोनों बरकरार रहा।

वोटों की गिनती में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे पूर्व चेयरमैन के पुत्र मोहम्मद राशिद ने सीधी टक्कर में भाजपा प्रत्याशी रामसेवक दास को पराजित किया। बीकापुर नगर पंचायत के सृजन से विजय की बांट जोह रही भारतीय जनता पार्टी को अब जीत का जायका चखने को मिला। शनिवार को मतगणना में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडेय ने बहुजन समाज पार्टी के लालमणि निषाद को पराजित किया। सपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

cats117

भावी मेयर ने रामलला और बजरंगबली का लिया आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि, मणिराम छावनी समेत कई मंदिरों जाकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता में है। मेरा यह सौभाग्य है कि जब भगवान राम लला का मंदिर बनकर तैयार होगा और उन्हें उस भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा। उस समय मैं अयोध्या के प्रथम नागरिक के रूप में उनकी सेवा में मौजूद रहूंगा। विकास कार्यों से जो असुविधा अयोध्या वासियों को हुई है। उसे दृष्टिगत रखते हुए आम अयोध्यावासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैं कृत संकल्पित हूं।

यह भी पढ़ें:-UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी- कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से मिली जीत

ताजा समाचार

'कांग्रेस और JMM ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं', PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM Yogi, जय श्री राम, हर हर महादेव से हुआ स्वागत, बच्चों को दिए चॉकलेट
'BJP 'आप' को चुनौती मानती है, उसने हमें कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया', केजरीवाल का दावा
बादशाह नगर स्टेशन पर लखनऊ मेट्रो के कोच में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
Fatehpur Accident: स्कार्पियों सवार ने बाइक में मारी टक्कर...दो युवकाें की मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार
लखनऊ: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, डीएम गंगवार ने मतदाताओं से की ये अपील