PCS Pre Exam 2023: 67 फीसदी ने दी पीसीएस प्री की परीक्षा, इतिहास के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को छकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। पीसीएस प्री 2023 की परीक्षा में इतिहास के प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाए रखा। फिरोज तुगलक के नागरकोट अभियान के दौरान संग्रहित 300 संस्कृत पुस्तकों का अनुवाद किसने किया? चरक संहिता में कितने अध्याय और कितने भाग हैं? कौन सा संगठन है जो दिल्ली में वायसराय लार्ड हार्डिंग पर बम फेंकने पर उत्तरदायी था? ऐसे तमाम प्रश्नों का उत्तर देने में अभ्यार्थियों के पसीने छूट गए। हालांकि कुछ का कहना था कि पेपर स्टैंडर्ड था। पढ़ने वालों के लिए कोई मुश्किल नहीं हुई। 
         
जनपद में 30 केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक व द्वितीय पाली में 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा हुई। 13837 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। डीआईओएस वीरेश कुमार ने बताया कि कुल 67 फीसदी ही परीक्षार्थी उपस्थित हुए। देवकाली स्थित जय गणेश कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे साहबगंज निवासी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पेपर में केंद्रीय बजट से संबंधित अधिक प्रश्न पूछे गए थे। 

साथ ही जनसंख्या और केंद्रीय योजनाओं से संबंधित प्रश्नों के भी उत्तर देने थे। रोशनी श्रीवास्तव ने बताया कि पेपर पढ़ने वालों विद्यार्थियों के लिए टफ नहीं था। नेहा तिवारी ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था। सतीश और भरत मौर्य ने बताया कि न बहुत टफ था और न ही बहुत आसान था। यूपी स्पेशल कम था। डीआईओएस वीरेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान यूपी लोक सेवा आयोग के तीन सदस्य भी जनपद पहुंचे थे। दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या निकाय चुनाव 2023: ...यहां भाजपा की बुरी हार के क्या मायने?

संबंधित समाचार