केंद्र मणिपुर में शांति की बहाली को प्राथमिकता दे: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को मणिपुर में शांति बहाली को प्राथमिकता देनी चाहिए। वाड्रा ने उत्तर पूर्वी राज्य में हाल की हिंसा का जिक्र करते हुए ट्वीट किया , “ केंद्र सरकार को शांति बहाली और सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
मेरी संवेदना उन सभी प्रभावितों के साथ है जो हिंसा की चपेट में हैं।” कांग्रेस नेता का यह बयान मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने और उन्हें राज्य के हालात से अवगत कराने के एक दिन बाद आया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मणिपुर में हिंसा के लिए राज्य में भाजपा नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस पार्टी ने भी राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
यह भी पढ़ें- अकोला में सुनियोजित साजिश के तहत हुआ दंगा : महाराष्ट्र के मंत्री
