Fatehpur में महेंद्रनाथ पांडे, बृजेश पाठक व स्वतंत्र देव सिंह ने संकल्प सिद्धि धाम का किया शिलान्यास
फतेहपुर में महेंद्रनाथ पांडे, बृजेश पाठक व स्वतंत्र देव सिंह ने संकल्प सिद्धि धाम का किया शिलान्यास।
फतेहपुर में महेंद्रनाथ पांडे, बृजेश पाठक व स्वतंत्र देव सिंह ने संकल्प सिद्धि धाम का किया शिलान्यास। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष गदगद हो ले 2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार।
फतेहपुर, अमृत विचार। भिटौरा विकासखंड के बलखंडी घाट में संकल्प सिद्धि धाम का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव की मौजूदगी में किया गया। बता दें कि गंगा नदी के किनारे 108 मीटर के बनने वाले विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर की आज आधारशिला रखी गई है। मंदिर की आधारशिला के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की हार से विपक्ष गदगद हो रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारा वोट प्रतिशत पिछली बार 36. 4 था, जबकि इस बार केवल 36 परसेंट है यानी पॉइंट 4 परसेंट की गिरावट है, जो कि आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़कर 39 से 40 फ़ीसदी जाएगा जिसको लेकर हम रणनीति बना चुके हैं, वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी है, साथ ही उन्होंने कहा है कि चुनाव सबको साथ लेकर चलने से जीता जाता है।
