बरेली: मकान खाली कराने पहुंची टीम को देख धरने पर बैठा परिवार
बरेली,अमृत विचार। मढ़ीनाथ चौकी के समीप एक मकान को खाली करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों को एक परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के नहीं मानने पर मकान पर कब्जा जमाए हुए मनोज विकट चौकी से चंद कदम की दूरी पर परिवारीजन के साथ अनश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। मनोज ने आरोप …
बरेली,अमृत विचार। मढ़ीनाथ चौकी के समीप एक मकान को खाली करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों को एक परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के नहीं मानने पर मकान पर कब्जा जमाए हुए मनोज विकट चौकी से चंद कदम की दूरी पर परिवारीजन के साथ अनश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
मनोज ने आरोप लगाया कि सांठगांठ से नगर निगम के अधिकारियों ने एसडीएम कोर्ट से फर्जी तरीके से आदेश करा लिया है। वह पिछले 48 साल से इस मकान में रह रहे हैं। उन्होंने बताया इस मकान का बैनामा कराया था। इससे संबंधित दस्तावेज भी हमारे पास हैं। जबकि दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट में केस जीतने के बाद नगर निगम दो महीने पहले मकान को खाली कराने के लिए टीम के साथ पहुंची थी, लेकिन उस वक्त मनोज विकट नें लाकडाउन और कोरोना संकटकाल के चलते दो महीने का समय मांगा था।
इस पर नगर निगम की टीम ने मनोज विकट को दो महीने का समय दिया। निर्धारित समय पूरा होने पर मंगलवार को नगर निगम की टीम फिर से मकान खाली कराने के लिए पहुंची। इस पर वह धरना पर बैठ गए। हालाकी टीम ने मकान खाली कराने की कार्रवाई को टाल दिया। अब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मकान खाली कराने की बात कही गई है।
