उड़ान-4 में 78 रूटों के आवंटन की मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना ”उड़ान” के चौथे चरण में 78 नये हवाई मार्गों के आवंटन की मंजूरी दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि उड़ान- 4 के पहले फेज में 78 नये मार्गों को मंजूरी दी गयी है। ये मार्ग अब तक विमान सेवा से वंचित …

नई दिल्ली। सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना ”उड़ान” के चौथे चरण में 78 नये हवाई मार्गों के आवंटन की मंजूरी दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि उड़ान- 4 के पहले फेज में 78 नये मार्गों को मंजूरी दी गयी है। ये मार्ग अब तक विमान सेवा से वंचित 18 छोटे शहरों के हवाई अड्डों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों से जोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि इन 78 मार्गों के लिए सालाना 15 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति सरकार उन विमान सेवा कंपनियों को देगी जिन्हें इन मार्गों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत आवंटित मार्गों की संख्या बढकर 766 हो जायेगी।

सरकार ने छोटे और मझोले शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) नाम से क्षेत्रीय संपर्क योजना की शुरुआत की है। इसके तहत आवंटित मार्ग पर फ्लाइट की 50 फीसदी सीटों का अधिकतम दूरी के अनुसार सरकार तय करती है।

इससे एयरलाइन्स को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए उसे प्रति सीट क्षतिपूर्ति राशि दी जाती है। उड़ान के पहले तीन चरणों में आवंटित 688 मार्गों में से 274 पर विमान सेवा शुरू हो चुकी है। पहले चरण के 56, दूसरे चरण के 118 और तीसरे चरण के 100 मार्गों पर उड़ानें शुरू की गई हैं।

संबंधित समाचार