झारखंड: दुमका में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर सुगनीबाद के निकट गढ्ढे में फंस जाने के कारण एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही कार पर पलट गया। हादसे में …

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर सुगनीबाद के निकट गढ्ढे में फंस जाने के कारण एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार दो बच्चे, दो महिला और दो पुरुष की मौत हो गयी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकला। हालांकि, तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, दुमका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाने के क्रम में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार