एक ही पोजीशन में लंबे समय तक न बैठें, बढ़ रही सर्वाइकल की समस्या
जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपी केंद्र में रोजाना पहुंचे से 20-25 मरीज
बरेली, अमृत विचार। एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठने, गलत तरीके से सोने, गर्दन को देर तक झुकाए रखने समेत कई कारणों से लोगों में सर्वाइकल की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल स्थित फिजियोथेरेपी केंद्र में रोजाना ऐसे 20-25 मरीज पहुंच रहे हैं।
केंद्र में तैनात फिजियोथेरेपिस्ट रोहित ने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति और नियमित कसरत से घुटने, कलाई और कंधे में चोटिल 250 से 300 लोग दोबारा फिट हो चुके हैं। इससे न सिर्फ कमर, घुटनों के पुराने दर्द बल्कि सर्वाइकल की समस्या से भी लोगों को राहत मिल रही है। केंद्र में अधिकांश सर्वाइकल, कमर दर्द, कंधा जाम होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके पीछे गलत पोजीशन में सोना, नियमित अभ्यास नहीं करना समेत कई कारण हो सकते हैं। दफ्तरों में कामकाजी लोग लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं। इस वजह से भी सर्वाइकल की समस्या बढ़ रही है।
दर्द से मिली राहत
तीन दिन से मुझे सर्वाइकल दर्द हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर ने फिजियोथेरेपी की सलाह दी। आज केंद्र पर मेरा चौथा दिन है। दर्द से कुछ राहत है---रितिका, निवासी किला।
कंधे में दर्द से परेशान था। युवावस्था में लगी चोट बुढ़ापे में असहनीय हो गई। फिजियोथेरेपी केंद्र में 10-12 दिन कसरत के बाद उन्हें दर्द से आराम मिला है---कुंवरपाल, निवासी कालीबाड़ी।
फिजियोथेरेपी केंद्र से मरीजों को राहत मिल रही है। कई पुराने और गंभीर रोगी फिजियोथेरेपी के जरिये बिना दवा के स्वस्थ हो गए---डॉ, अलका शर्मा, एडीएसआईसी, जिला अस्पताल।
यह भी पढ़ें- बरेली: लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
