Bareilly: आयोग को आज भेजे जाएंगे प्रत्याशियों के निर्वाचन प्रमाणपत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों के निर्वाचन प्रमाणपत्र की छायाप्रतियां मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग काे भेज दी जाएंगी। सोमवार को इसकी तैयारी चलती रही। निकायों के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में अलग-अलग दलों के प्रत्याशी जीते हैं।

इन सभी के निर्वाचन प्रमाण पत्र की छाया प्रति राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने के लिए सोमवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही। प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनि प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन प्रमाणपत्रों की छाया प्रति आयोग को भेजने के बाद सभी का शपथ ग्रहण हाेगा। एक प्रक्रिया के तहत आयोग इसका गजट प्रकाशित कराएगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग से भी अनुमति ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पूर्व विधायक का रिश्तेदार युवती को कर रहा परेशान, जबरन शादी का बना रहा दबाव

संबंधित समाचार