IPL 2023 : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काटा, MI के मैच से पहले LSG ने ट्वीट किया वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया है। लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। एक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को गले लगाते वक्त पूछता है कि उंगली में क्या हुआ। इसके अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। इसके बाद साथी क्रिकेटर ने पूछा कब, तो उन्‍होंने कहा कि एक दिन पहले। 

मुंबई इंडियन की टीम 16 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजांइट्स के खिलाफ आईपीएल खेलने के लिए आई हुई है। लखनऊ सुपर जाइंट्स इकाना स्टेडियम में इस सीजन में अपना अखिरी मैच खेलने के लिए उतरेगी। मैच 7.30 बजे शुरू होगा। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने दोनों मैच जीतने होंगे।

आईपीएल में अब तक चार मैच खेले, तीन विकेट लिए
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल का डेब्यू कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार चार मैच खेले फिर टीम से बाहर हो गए। अर्जुन ने जो चार मैच खेले हैं, उसमें उन्होंने तीन विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2023 Playoff की रेस से बाहर क्यों हुई SRH, कप्तान Aiden Markram ने बताई वजह

संबंधित समाचार