अयोध्या: बेटे की शादी में मिले जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज, अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खपराडीह मजरे लाला का पुरवा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी व बेटे की शादी में मिले जेवर को पार कर दिया। पीड़ित बैजनाथ गुप्ता पुत्र स्व. रामदास ने बताया कि सोमवार की रात घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। 

पीड़ित जब सुबह उठकर देखा तो कमरे के अंदर अलमारी और बक्से का ताला टूटा था। बक्से में रखा सोने चांदी का सामान करधन, गले का हार, सीकड़, अंगूठी, पायल, बिछुआ सहित पांच हजार रुपये नगद गायब था, जो बीते 17 फरवरी को लड़के के शादी में मिला हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर में सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, सात लाख नकदी और जेवरात लूटकर हुए फरार

संबंधित समाचार